छात्रों के अंक सुधार के लिए 16 मई तारीख तय, ऐसे करें अप्लाई

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के परिणाम से  नाखुश छात्रों के लिए अंक सुधार के लिए बीते सालों की तरह ही सुविधा दी है। इसके लिए छात्रों को 16 मई की तारीख दी गई है।  बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद बहुत से छात्र अपने अंक को लेकर असंतुष्ट होते हैंं। ऐसे छात्रों की समस्या को दूर करने के लिए बोर्ड की तरफ से समिति गठित की गई है। साथ ही पॉलिसी भी तैयार की गई है। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा है कि समिति बोर्ड की ओर से बनाई पॉलिसी के आधार पर ही शिकायतों को देखा जाता है। उन्होंने बताया कि छात्र 16 से 20 मई तक अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 500 रुपये प्रति विषय शुल्क देनी होगी।  पुन: मूल्यांकन के लिए छात्र पांच और छह जून को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।अंक तालिका की फोटो कॉपी और मूल्यांकन के लिए छात्र 31 मई से एक जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *