लखनऊ : आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैसाखी के मौके पर लखनऊ के नाका हिंडोला गुरुद्वारे में माथा टेका और सिख समाज के लोगों को संबोधित किया। सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को बधाई देता हूं कि जो सिख बंधुओं की कई दशकों की मांग थी कि गुरु गोविंद सिंह महाराज के चार साहिबजादों की स्मृति को वीर बाल दिवस के रूप में आयोजित हो पीएम मोदी ने प्रति वर्ष 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाने का फैसला लिया। हम सब इसका अभिनंदन व्यक्त करते हैं… ये हमारे युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा है कि देश और धर्म के लिए जो भी योगदान देगा, समाज उसके प्रति किसी भी रूप में नतमस्तक होगा…।
बैसाखी दिवस पर बोले सीएम योगी, पीएम फैसले के बाद मनाया जाता है वीर बाल दिवस

