हाथरस : हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है और इससे पहले छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। हाथरस के एसपी निपुण अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है और राम प्रकाश शाक्य और संजू यादव को भी पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ की गई। इससे पहले 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि कुछ समय पूर्व कुछ राजनीति दलों द्वारा इनसे संपर्क किया गया था। अब तक की पूछताछ से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई राजनीतिक दल अपने राजनीतिक और निजी स्वार्थ के लिए इनसे जुड़ रहा है। भगदड़ की घटना के मामले में हाथरस एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी और कार्यक्रम के आयोजक देव प्रकाश मधुकर और 2 अन्य आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
हाथरस घटना में मुख्य आरोपी और दो अन्य को किया गया गिरफ्तार, राजनीतिक दल से कनेक्शन का शक

