शिक्षा विभाग में अतिरिक्त कक्षाएं पढ़ाने वाले शिक्षकों को फायदा होगा। जिसके तहत शिक्षकों को अतिरिक्त मानदेय और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। बीते दिन मंगलवार को शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बोर्ड परीक्षा और प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा 2023 कार्यक्रम को लेकर वर्चुअल स्टूडियों के माध्यम से अधिकारियों को ये आदेश दिए हैं।
इस विषय में शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने के लिए अगर शिक्षक छुट्टी के दिन छात्रों को पढ़ाएगा तो उसे सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रोत्साहन के रूप में मानदेय एवं प्रशस्ति पत्र बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को बताया जाना चाहिए कि बोर्ड परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर किस तरह से लिखें और कितना लिखें। बोर्ड का किस तरह का पेपर आता है और उन्हें इसे किस तरह से हल किया जाता है ये भी छात्र-छात्राओं को सिखाया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी जिला स्तर पर 15 दिन में यह समीक्षा कर लें कि स्कूलों में बोर्ड परीक्षा को लेकर किस तरह की तैयारी होनी है।
सीईओ एक महीने में कम से कम 10 स्कूलों की निगरानी की जाएगी। 20 दिसम्बर 2022 से पूर्व राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

