वाराणसी में हुए नुकसान की भरपाई  27 प्रदर्शनकारियों से जाएगी वसूली

वाराणसी : अग्निपथ प्रदर्शन से तबाही देश के लगभग राज्यों में फैली हुई है इसी कड़ी में आज वाराणसी में दो दिन से अग्निपथ योजना के विरोध में तोड़फोड़ करने वालों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा है। रोडवेज और निजी सहित 36 वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने क्षतिग्रस्त किया। जिला प्रशासन की मानें तो,12 लाख 97 हजार रुपये की आर्थिक नुक्सान हुआ है। आपको बतादें कि जिला जेल में बंद पांच जिलों के 27 उपद्रवियों से इस नुकसान की भरपाई होगी।  यह सभी वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़ के हैं।  जिलाधिकारी ने इसका पूरा दावा प्रस्ताव 27 व्यक्तियों के नाम और सभी फोटो, वीडियो साक्ष्य सहित तैयार करा कर सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की वसूली के लिए गठित दावा प्राधिकरण प्रयागराज में भेज दिया है। अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले अब चिह्नित किए जा रहे हैं।

पुलिस ने जो जांच की है उस जांच के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध ग्रामीण थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है। शहर में आकर उपद्रव करने वालों की सूची बनाई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, थानाध्यक्षगण ने अपने- अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और कोचिंग चलाने वालों के साथ बैठक कर उन्हें यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *