वाराणसी : गौरतलब है कि वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में सर्वे पूरा हो चुका है जिसके बाद बीते दिन मंगलवार को नय्यालयी में इसकी रिपोर्ट पेश होनी थी जिसके बाद आज फिर से दो याचिकाओं के सात बिंदुओं पर सुनवाई की जाएगी। इनमें शिवलिंग की जगह पर दर्शन-पूजन और वजूखाने से शौचालय, मछलियों को हटाने की मांग पर आज बुधवार को सुनवाई होने वाली है। आपको बतादें कि इस मामलें पर सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट में यह सुनवाई होगी। आज दी बनारस बार एसोसिएशन और दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल कर रहे हैं। लेकिन कहा जा रहा है की इस सुनवाई पर हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं होगा।
ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग को सील करवाए जाने के अगले दिन मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्र को कमीशन की कार्रवाई से हटा दिया था।अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह की मांग पर कमीशन की कार्रवाई की रिपोर्ट न्यायालय में पेश करने के लिए और दो दिन का समय दिया गया है।

