नैनीताल: अब बॉलीवुड सितारे उत्तराखंड की तरफ अपना रुझान अधिक दिखाते नज़र आने लगे हैं। देवभूमि अब सितारों के लिए शूटिंग की पहली पसंद बन गया है। कई सारे बड़े-बड़े नामी अभिनेता और अभिनेत्री अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड का रुख करते दिख रहे हैं जहां पिछले दिनों अक्षय कुमार उत्तराखंड में थे जिसके बाद अमिताभ बच्चन प्रदेश पहुंचे थे. और अब इस बार फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर नैनीताल पहुंच गए हैं।
इस फिल्म “द लेडी किलर” के निर्देशक अजय बहल हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अर्जुन कपूर और अभिनेत्री के रूप में भूमि पेडनेकर रहेंगे। इस फिल्म की शूटिंग पहले मनाली में हुई और अब आगे की शूटिंग नैनीताल में होनी है। जिसके लिए यह स्टार 40 दिन तक नैनीताल में रुकेंगे।
जानकारी के अनुसार नैनीताल के मल्लीताल जूमलैंड में पुरानी दुकान को मेडिकल की दुकान के रूप में तैयार किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म में अर्जुन कपूर एक केमिस्ट की दुकान चलाते नजर आएंगे। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर इंप्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी हैं और असिस्टेंट लाइन के रूप में पुलकित काम कर रहे हैं।

