कोरोना से बचाव की कोविशील्ड और कोवाक्सिन अब बाज़ारों में होगी उपलब्ध

नई दिल्ली : कोरोना की रफ़्तार लगातार बढ़ोतरी पर है। इस खतरनाक महामारी से सामना करने के लिए कई शोध किए जा रहे है। हालाँकि इसपर काफी हद तक काबू पाने में स्वदेशी और विदेशी दोनों टीके काफी कामगार साबित हुए हैं इसी कड़ी में एक और अच्छी खबर है कि आईसीएमआर के एक अध्ययन में पाया गया है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्तियों में महत्वपूर्ण प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया होती है जो न केवल इस स्ट्रेन को बेअसर कर सकती है, बल्कि सबसे प्रचलित डेल्टा वैरिएंट सहित अन्य को भी बेअसर कर सकती है।खबर है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवाक्सिन कोरोना वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से बाजार में लाने की इजाज़त मिली है। 

देश में कोरोना के मामलें-भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं और 573 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,06,357 रिकवरी दर्ज की गई।

  • सक्रिय मामले: 22,02,472 
  • पॉजिटिविटी रेट: 19.59%
  • कुल वैक्सीनेशन कवरेज: 1,63,84,39,207

आपको बतादें कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए  लगातार शोध किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वैज्ञानिक ने जो अपने अध्ययन में बताया है वह बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, आईसीएमआर के एक अध्ययन में पाया गया है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्तियों में महत्वपूर्ण प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया होती है जो न केवल इस स्ट्रेन को बेअसर कर सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *