Breaking: कोविड कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ा, ये हैं शर्तें

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू को 15 जून तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने कुछ नई छूट देने के साथ कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला लिया। पहले से दी हुई छूट के अलावा अब एक दिन के लिए कुछ अन्य वस्तुओं की दुकानें भी खुलेंगी।

आज देर शाम जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया है कि फ़ूड पैकेजिंग, रेडीमेड कपड़ा (एकल रूप में), कपड़ा, चश्मा, टेलर, साईकल, औद्योगिक मशीनरी, मोटर पार्ट्स, ड्राईक्लीन की दुकाने 11 जून को एक दिन के लिए सुबह 8 बजे से 1 बजे तक खुलेंगी। वहीं फोटोकॉपी व टिम्बर मर्चेंट की दुकान 9 जून को खुलेंगी। इसके अलावा परचून, स्टेशनरी व किताबों की दुकान 9 व 14 जून को सुबह 8 से 1 बजे तक खोली जा सकेंगी। वहीं शराब के ठेके इस अवधि में तीन बार यानी 9, 11 व 14 जून को 8 बजे से 1 बजे तक खुलेंगी।

इसके अलावा फल सब्ज़ी, बेकरी, डेरी आदि के लिये पूर्व की व्यवस्था लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *