उत्तरकाशी : शांतिपूर्ण रही महापंचायत…टी राजा बोले- एक हो जाएं

उत्तरकाशी में मस्जिद के खिलाफ रामलीला मैदान में आयोजित महापंचायत में बड़ी संख्या में हिंदूवादी नेता इकठ्ठे हुए थे।  हैदराबाद से पहुंचे विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि वह यहां उत्तरकाशी और उत्तराखंड के लोगों को जगाने आए हैं कि लव व लैंड जिहाद से राज्य को बचाने के लिए एक हो जाएं। उन्होंने सीएम धामी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के काम करने का तरीका अपनाने की सलाह दी है।

रविवार को देवभूमि विचार मंच की तरफ से आयोजित हिंदू महापंचायत में पहुंचे हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा से विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में प्राचीन तीर्थ स्थान कहीं है तो वह उत्तराखंड में है। इस देवभूमि को अपवित्र करने का काम किया जा रहा है। यह सिर्फ उत्तरकाशी का मुद्दा नहीं है। पूरे उत्तराखंड में जो लैंड, लव जिहाद हो रहा है। उसको बचाने के लिए सभी को एक होने की जरूरत है। कहा कि जब उत्तराखंड राज्य बना था। तब यहां दूसरे समुदाय के लोगाें की आबादी सिर्फ एक प्रतिशत यानि कि एक लाख थी। आज ये आबादी 25 लाख हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने भी साथ होने का संदेश दिया है। जब तक लैंड जिहाद करने वालों को खदेड़ नहीं देंगे, तब तक वह तन-मन-धन से साथ हैं। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी को एक बार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ चाय पर चर्चा करने की आवश्यकता है कि योगी किस तरह से लैंड जिहाद और अवैध कब्जा करने वालों को सबक सिखाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *