हल्द्वानी : हल्द्वानी से भवाली जा रही एक कार में आमडाली के पास अचानक बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक कार में आग लग गई ,जैसे ही कार में आग लगी तो कार में सवार तीन युवक जान बचाकर बाहर कूदे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन आग लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। एसआई अरुण राणा ने कहा कि चालक अमित कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी धारानौला अल्मोड़ा ने बताया कि अचानक कार के बोनट से धुआं उठ रहा था। कार रोककर देखा तो अचानक आग बहुत तेज बढ़ गई। जिसके चलते कार में सवार तीन अन्य लोगों को बाहर निकाला। राणा ने बताया कि पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग से कार को नुकसान हुआ है।
अचानक लगी कार में आग, कूदकर बचाई जा

