नैनीताल: कुमाऊं में सड़क हादसों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। तमाम दावों के बाद भी जिम्मेदार विभाग हादसों पर रोक नहीं नलगा पाए। पुलिस के आंकड़ों की मानी जाए तो, कुमाऊं में जनवरी 2023 से अक्तूबर 2023 तक 555 सड़क हादसे हुए हैं जिनमें 373 लोगों की जानें गयीं। डीआईजी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया है कि सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार अभियान जारी है।
ओखलकांडा ब्लॉक में बीते दिन शुक्रवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना की जांच एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा को दी गई थी उन्होंने बताया है किलंबे समय तक वाहन चलाते रहने से वाहन चालक का कई बार ध्यान भटकता है। यह हादसा भी इस कारण से होने की आशंका है।
एसपी यातायात मामले की जांच में लगी है।आपको बतादें कि प्रदेश के नैनीताल जिले में जनवरी से अक्टूबर के बीच 168 सड़क हादसे हुए और बीते वर्ष यहां इस अवधि में 202 हादसे हुए थे।वर्ष-2022 में अक्तूबर तक जहां 91 लोगों की मौत हुई थी वहीं इस साल संबंधित अवधि में 97 लोगों की मृत्यु हुई। राज्य में जनवरी से अक्तूबर तक 1367 दुर्घटना हो चुकी है

