छह हथियार तस्कर हुए गिरफ्तार, 2000 कारतूस बरामद

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस से पहले ही पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम किया है। हथियार तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफाश कर भारी मात्रा में कारतूस और गोला-बारूद बरामद किया है।

इसके अलावा पुलिस ने इसकी भी जांच की है कि इस प्रयास ये कारतूस और गोला-बारूद कहां पहुंचाया जाना था। अगर ऐसा कुछ है तो इसका सरगना कौन है। पुलिस की टीम जांच व पूछताछ कर रही है।दिल्ली पुलिस ने गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को छह तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हाथ लगी है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *