इस वर्ष देश के पीएम नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दीवाली मनाएंगे। जिसके लिए तैयारियां शुरू हैं .इन्ही का निरिक्षण करने सीएम धामी पीएम मोदी के पहुँचने से पहले आज पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आगामी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से पूर्व पीएम केदारनाथ और बद्रीनाथ का दर्शन भी करेंगे।राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ पहुंचे हैं। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। उसी हिसाब से सरकार ने तैयारी भी तेज कर दी है।
सीएम धामी पहुंचे बद्रीनाथ,पीएम के दौरे से पहले होगा निरीक्षण

