उत्तराखंड: विस चुनाव के लगभग नतीजे सामने आते दिख रहे हैं। आज चुनाव के 23 दिन बाद उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनावी रुझान आने शुरू हो गए हैं और जल्द ही नतीजे भी आने लगेंगे। अब तक जिस तरह के रुझान सामने आ रहे हैं उससे राज्य में भाजपा की सरकार जनता का भरोसा जीतती दिख रही है।
हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी पीछे –
लालकुंआ सीट से भाजपा के डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट 9128 वोटों से हरीश रावत से आगे चल रहे हैं।
खटीमा से पुष्कर सिंह धामी चार राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से 1000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

