देहरादून : दरोगा भर्ती धांधली में विजिलेंस ने जांच पूरी कर ली है और इसकी रिपोर्ट भी शासन को सौप दी है। विजिलेंस को कई दरोगाओं के खिलाफ पैसे देकर भर्ती होने के साक्ष्य नहीं पाए गए हैं। जबकि कई दरोगाओं पर आरोप निकलकर आए भी हैं। 20 दरोगा पिछले साल जनवरी से सस्पेंड हैं और इन सभी दरोगाओं के भविष्य का फैसला शासन करेगा। खबर है कि जल्द सतर्कता समिति की बैठक में इन दरोगाओं के खिलाफ मुकदमे या अन्य कार्रवाई पर फैसला होने वाला है।
मई 2022 में एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली की जांच शुरू की थी जिसमें कई आरोपियों और नकल माफिया को धरा गया था। पहले कुछ और भर्तियों में धांधली की बात निकलकर आई जिसमें पाया गया कि 2015 में हुई दरोगा सीधी भर्ती परीक्षा में भी बड़े पैमाने पर फ्रॉड किया गया था।

