कीव : यूक्रेन पर रूस की तरफ से ख़तरा बढ़ता जा रहा है। जहां अमेरिका और यूरोपीय देशों ने पहले ही राजनयिकों और नागरिकों को देश से निकलने की सलाह जारी कर दी थी, लेकिन अब भारत ने भी युद्ध के गहराते संकट के बीच अपने छात्रों और नागरिकों को यूक्रेन से पलायन करने की हिदायत दी है। आपको बतादें कि यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को एक गई एडवायजरी जारी की जिसमें लिखा गया है कि यूक्रेन में बढ़ते तनाव के चलते वे भारतीय नागरिक, जिनका रुकना जरूरी न हो और सभी छात्र अस्थायी तौर पर लौटने की तैयारी कर लें। भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे चार्टर फ्लाइट्स के लिए अपने कॉन्ट्रैक्टर्स के संपर्क में बने रहे।
आपको बतादें कि उलटा रूसी अलगाववादी अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टेलीग्राम पर एक बयान जारी कर यूक्रेन पर ही आरोप लगा दिया। इस बयान में कहा गया है कि यूक्रेन ने ही पहले अलगाववादी-नियंत्रित क्षेत्रों में गोलाबारी की गई है जिसका हम जवाब देंगें

