देहरादून : उत्तराखंड के राज्यपाल रहे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का आज शुक्रवार को राजधानी भोपाल में निधन हो गया है। 83 साल के कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. कुरैशी करीब ढाई साल तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे।
उन्होंने 15 मई 2012 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। सात जनवरी 2015 को उन्होंने विदाई ली थी। डॉ. कुरैशी के सामने दो कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों विजय बहुगुणा और हरीश रावत ने काम किया था। वहीं, उन्होंने प्रदेश में आपदा के दौरान अपनी अहम भूमिका प्रदान की है।

