बंगलुरु : बंगलूरू के राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैफे में एक विस्फोट होने की खबर है। इस हादसे में करीब 5 लोग घायल हुए हैं। व्हाइटफील्ड के फायर स्टेशन का कहना है कि हमें फोन आया कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हम मौके पर पहुंचे हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि आज शुक्रवार को रामेश्वरम कैफे में संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने और आग में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। अभी घायलों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने कहा कि पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
Breaking : रामेश्वरम कैफे में हुआ विस्फोट, पांच घायल

