16 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीयूष गोयल, विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

देहरादून : केंद्र सरकार के मंत्री उत्तराखंड के वाइब्रेंट गांवों का दौरा कर रहे है। इसी सिलसिले में अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी उत्तराखंड पहुंचेगे। वह 16 अप्रैल को पिथौरागढ़ के गूंजी गॉंव का दौरा करेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान पीयूष गोयल केंद्र सरकार की संचालित विकास की योजनाओं की जानकारी लेंगे एवं स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर चर्चा करेंगे। पीयूष गोयल केइस कार्यक्रम की जानकारी उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दी है।

सुरेश जोशी ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कई विकास योजनाओं सर्वेक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है और इसी का परिणाम है कि कई केंद्रीय मंत्री विकास योजनाओं की प्रगति देखने के लिए लगातार उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं।