उत्तराखंड के अंकुश मिश्रा चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप,पुलिस महकमे में गर्व का माहौल

देहरादून: उत्तराखंड के पुलिस महकमे में गर्व का माहौल है इसके चलते प्रदेश के पुलिस अफसर ने देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में पहला स्थान पाया है। प्रदेश में बी गर्व का माहौल है। राज्य का नाम बुलंद करने वाले सीओ साइबर अंकुश मिश्रा को यह अवार्ड दिया गया है। डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में 16वें डीसीएसआई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 आयोजित किया गया था। 

आपको बतादें कि चुने गए तीन सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में उत्तराखंड ने पहला स्थान आया है। इसमें देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद और एसटीएफ एसएसपी के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम स्पेशल टास्क फोर्स अंकुश मिश्रा ने अव्वल दर्जा हांसिल किया है। देशभर से सभी राज्यों द्वारा करीब 55 साइबर मामलों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनमें ज्यूरी द्वारा 55 मामलों में से सर्वश्रेष्ठ तीन मामलों का चयन कर अंतिम सूची जारी की गई। जिसमें क्रमश: स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड, आंध्रा पुलिस और सीआईडी कर्नाटक को स्थान प्राप्त हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *