मानसून की दस्तक होते ही प्रदेश में भरी बारिश हो रही है। अब ये बारिश राहत नहीं बल्कि आफत का रूप लेती दिख रही है। नदी-नालों का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है, वहीं कई जगह सड़कें टूट रही है भूस्खलन हो रहे है। भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के भौर्या मोड़ के पास थुवा की पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है और यहां यातायात ठप हो गया है। इधर भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी उफान पर है।
बीते दिन से ही मूसलाधार बारिश के चलते आज बृहस्पतिवार को धारी-पोखराड़ मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है जिससे रास्ते बाधित हो गए हैं। मार्ग के बंद होने से ग्रामीणों और यात्रियों को परेशानि हुईं है। धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि धारी-पोखराड़ मार्ग पर मलबा आने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

