यूपीसीएल बिजली बिल गबन का मामला, निदेशक स्तर पर खुलेगी फ़ाइल

यूपीसीएल के गदरपुर सब डिवीजन में 13 लाख रुपये से ऊपर गबन के मामले की सख्त जांच होगी जिसमें एमडी ने विधि विभाग से फाइल आने के बाद अब निदेशक स्तर पर आगे भेजा है बीते अगस्त माह में गदरपुर सब डिवीजन में गबन का मामला सामने निकला जिसकी यूपीसीएल के लेखाधिकारी ने जांच में पाया था कि एक साल में जो भी बिल की राशि जमा हुई, वो बेहद कम है।

उच्च स्तर पर जांच हुई तो पता चला कि उपभोक्ताओं ने बिल का जो पैसा जमा कराया, वह यूपीसीएल के खातों में जमा नहीं हुआ था। मामले में कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को सस्पेंड किया गया था। इसके बाद ईई गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी और सहायक अभियंता राजस्व संजय कुमार केे सस्पेंड भी हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *