Uttarakhand Board Exam: 16 से शुरू परीक्षाएं,हुए सख्त इंतजाम 

प्रदेश में आगामी 16 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रहीं हैं,शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट 25 मई से पहले घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षाएं पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएँगी। नकलविहीन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा के लिए 1253 परीक्षा केंद्र तैयार हुए हैं और जिनपर कुल दो लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा नकलविहीन परीक्षा के लिए विभिन्न स्तरों पर सचल दल तैयार किए जाए। अधिक संवेदनशील श्रेणी में रहे परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता राखी जाएगी और नकलविहीन परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।आपको बतादें आने वाली 16 मार्च से छह अप्रैल तक आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार 115 एवं इंटरमीडिएट के एक लाख 27 हजार 324 छात्र-छात्राएं बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *