देहरादून : जैसा की सभी जानते हैं कि आज मंगलवार से उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का दूसरा सत्र शुरू हो गया है। आज सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्ताव पेश करने वाली है आपको बतादें कि इस बार धामी सरकार बजट में राज्य के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए कई बड़े उपहार दे सकती है।
सत्र से पहले सीएम ने की खंडूरी से मुलाक़ात-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शाम चार बजे सदन में बजट प्रस्ताव देंगें।
हरीश रावत रखेंगे उपवास –गैरसैंण में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी उपवास करेंगे। सदन के भीतर और बाहर जनभावनाओं के इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास करेगा।
आज विभिन्न वर्गों को मिल सकते है बड़े तोहफे-आज मगलावर को शुरु सत्र में धामी सरकार बजट में राज्य के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए कई उपहारों दे सकती है। वित्त मंत्री की मानें तो, बजट में प्रदेश की जनता से लिए गए महत्वपूर्ण सुझावों की झलक दिखाई दे सकती है। भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र में किए गए संकल्पों को भी बजट में पेश करने की पूरी उम्मीद है।
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण अध्यक्षता में सोमवार शाम को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई थी, जिसमें तीन दिन का एजेंडा तय हुआ था। शाम करीब चार बजे सरकार सदन पटल पर बजट पेश करेगी। सर्वदलीय बैठक में स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने में सहयोग की अपील की।

