‘आप’ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने थामा भाजपा का हाथ

देहरादून: आज आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड प्रदेश में झटका लगा है क्यूंकि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने भाजपा का हाथ थाम लिया है।बीते दिन सोमवार को अपने पद और आप की सदस्यता से इस्तीफा दिया था,और आज बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे और इसी के चलते वह पद छोड़ रहे हैं। बाली ने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भेजा है। 


आपको बतादें कि अभी कुछ ही टाइम पहले दीपक बाली को एक रियल स्टेट कारोबारी के तौर पर पहचान में थे। साल 2020 में बाली आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वयं उन्हें आप की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद लगातार पार्टी में बाली का कद बढ़ता चला गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *