उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए खुशखबरी,पहली बार शुरू हुई ये प्रक्रिया 

देहरादून : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद CBSE की तरह पहली बार उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इन दिनों उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में दसवीं-बारहवीं की परीक्षा के लिए नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की सत्र 2022-23 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण को शुरू किया गया है। बोर्ड के छात्रों की जानकारी आसानी से एक क्लिक में मिलेगी। स्कूल प्रबंधकों ने कहा है कि बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं में केवल उन्हीं छात्रों को बैठने की अनुमति होगी।  छात्रों का रजिस्ट्रेशन उनके विद्यालय की तरफ से ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा।

हर साल बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों की सूची (एलओसी) जमा करना जरूरी है। अभी तक उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में ऑफलाइन मोड में छात्रों का पंजीकरण किया जाता था। लेकिन, पहली बार इस साल छात्रों का पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी की प्रधानाचार्य हेमलता बौड़ाई ने बताया कि नौंवी और ग्यारहवीं की छात्राओं का ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *