आज अधिकारियों की लगी क्लास,अधूरे होमवर्क पर अफसरों को मंत्रियों ने फटकारा

देहरादून : आज उत्तराखंड में ग्राम  पंचायतों के अधिकारियों की आंकड़ेबाजी पर उनकी केंद्रीय मंत्रियों लगाईं, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह ने अधूरे होमवर्क के साथ बैठक में पहुंचे अधिकारियों के बताए तथ्यों पर कई बार टोका और कई मुद्दों पर उन्हें फटकारा।सर्वे ऑफ इंडिया के सभाकक्ष में केंद्रीय मंत्री के सामने उत्तराखंड में संचालित विभिन्न केंद्र पोषित योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस मीटिंग में विभागों को मंत्री की शाबाशी मिली, वहीं कुछ विभाग अपने ही आंकड़ों को लेकर सही जवाब नहीं दे सके और मंत्रियों ने  उन्हें बीच-बीच में टोका। पीएमजीएसवाई की सड़कों की खराब स्थिति, मिशन अमृत सरोवर योजना की धीमी प्रगति, दीन दयाल अत्योदय योजना के आंकड़ों में झोल जैसे कई मुद्दों पर मंत्री ने हेडमास्टर की तरह अधिकारियों की क्लास ली। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत 9727 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों में से अभी तक कुल 3189 अभ्यर्थियों को ही रोजगार दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने नाराजगी जताई। मंत्री ने अधिकारियों के पंचायतों में नहीं जाने पर पर भी नाराजगी जताई। 

अधिकारियों को मिली फटकार –केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब सिफारिश नहीं, केवल तय मानकों पर खरा उतरने वाली पंचायतों को ही पुरस्कार दिया जाएगा। समय से काम पूरा करना होगा, तभी पूरा बजट मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *