सीएम धामी ने कहा- अब बस दो माह का इंतजार

देहरादून : प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में समान नागरिक संहिता Uniform civil code लागू करने के लिए तेजी से प्रयास हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से मिले संकेत से यह स्पष्ट नजर आने लगा है कि जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड प्रदेश में लागू होगी। सीएम धामी ने पत्रकारों से बातचीत में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए गठित की गई कमेटी अगले दो महीने अपनी रिपोर्ट देने की बात कही। ये भी कहा कि रिपोर्ट देने के लिए समिति को छह माह का समय दिया गया, ऐसे में अब उम्मीद है कि समिति अगले दो महीने अपनी रिपोर्ट देगी। 

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। कमेटी राज्य के सभी लोगों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक कानूनों की जांच करने और मसौदा कानून या मौजूदा कानून में संशोधन की रिपोर्ट तैयार करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *