प्रदेश सीएम धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए तीखे बोल बोले हैं। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए कहा है कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता। राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण भारत में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। सीएम ने भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष किया और इसे खोखली यात्रा बताया है।
आज शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बढ़ाए जाने से जुड़े प्रसंग पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा बनने के लिए तप एवं त्याग की जरूरत है। आरामदायक जीवन जीने वाला व्यक्ति कभी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए आप में देश का नेतृत्व करने की क्षमता भी चाहिए होती है। उन्होंने कहा कि राज्य में हुआ चिंतन शिविर विकास को तय करेगा। जल्द ही सरकार समान नागरिक संहिता लागू करेगी।

