नियुक्ति घोटालों का प्रदेश बना उत्तराखंड,एक और घोटाला आया सामनें

देहरादून/काशीपुर : उत्तराखंड में एक के बाद एक भर्ती घोटाले उजागर हो रहे हैं। जो बेरोज़गार युवाओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। उत्तराखंड में पिछले दिनों विधानसभा भर्ती घोटाला खूब सुर्खियों में था , लेकिन एक बार फिर विधानसभा भर्ती घोटाला सामनें आया है । बता दें कि उत्तराखंड के काशीपुर के रहने वाले एक वकील ने विधानसभा भर्ती को लेकर सूचना मांगी। तब एक चौकाने वाला खुलासा हुआ ।जिसमें जानकारी मिली किउत्तराखंड राज्य बनने के बाद से विधानसभा की 396 तदर्थ नियुक्तियों को असंवैधानिक माना गया है।

उत्तराखंड विधानसभा की नियुक्तियों की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में 2001 से लेकर 2021 तक की गई सभी 396 तदर्थ नियुक्तियों को असंवैधानिक माना है। इसमें 228 नियुक्तियों को निरस्त करने योग्य माना है, जबकि 2013 से 2016 तक विनियमित की गई 2001 से 2015 तक की गई 168 नियुक्तियों को भी असंवैधानिक माना है। इस पर सुप्रीम कोर्ट में दाख़िल एक आरटीआई के सार्वजनिक होने से यह खुलासा हुआ है।