राज्यपाल के दो साल का कार्यकाल पूरा,कार्यों को किया साझा 

उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह शुक्रवार को कार्यकाल के पूए दो साल हो गए हैं। पूरे दो वर्ष के चलते राजयपाल गुरमीत ने  उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जवाबदेही, स्वायत्तता और पारदर्शी व्यवस्था के लिए कई अभिनव कार्य किए हैं।  कई पहल भी की हैं। सांविधानिक मर्यादाओं और दायित्वों की सीमा में रहते हुए समय-समय पर उन्होंने सरकार को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।

राज्यपाल ने प्रदेश में ड्रग्स बढ़ते खतरे पर गहरी चिंता जाहिर की है। छात्रों और युवाओं को ड्रग्स से बचाने के लिए प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाए और सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।राज्यपाल की पहल पर राजभवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम बनाया जा रहा है। ऑनलाइन गेट पास और ई-इंविटशन सिस्ट शुरू होगा। राज्य के 51 वाइब्रेंट गांवों में से 20 गांवों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *