अमेरिका के आसमान में फिर दिखा चीनी गुब्बारा,अमेरिकी रक्षा विभाग सतर्क

पेंटागन(अमेरिका) : अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि चीन का एक और निगरानी गुब्बारा लैटिन अमेरिका के ऊपर से गुजर रहा है। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा, हमें एक और गुब्बारे के लैटिन अमेरिका के ऊपर से गुजरने की खबरें मिल रही हैं। हमारा अनुमान है कि यह एक और चीनी निगरानी गुब्बारा है। मंत्रालय सतर्क हो गया है , और इन गुब्बारों के बारें में और ज़्यादा जानकारी जुटाने में लग गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग इन गुब्बारों के देखे जाने को गंभीरता से ले रहा है।

वहीं चीन ने अमेरिका के इन दावों का खंडन किया है। चीन ने दावा किया था कि गुब्बारे का उपयोग मुख्य रूप से मौसम संबंधी अनुसंधान के लिए किया जा रहा है। अमेरिका ने चीन के इस दावे को खारिज कर दिया कि इसका उपयोग निगरानी के लिए नहीं किया जा रहा है।