यूक्रेन से अभी तक उत्तराखंड 175 लोगों की हुई सुरक्षित वापसी,124 नागरिक अभी भी फसे 

देहरादून : रूस-यूक्रेन युद्ध में अब हालत और  बिगड़ते जा रहे हैं इसी बीच देश के दो छात्रों की मौत भी हो गई है। लेकिन कुछ राज्यों के कई नागरिकों को सुरक्षित भी लाया गया है। अगर बात करें उत्तराखंड की तो अभी तक यूक्रेन में प्रदेश के करीब 124 नागरिक फंसे हुए हैं।  बीते दिन शनिवार को 27 छात्रों के यूक्रेन से लौटे और अब वापसी वाले लोगों की संख्या प्रदेश में 175 नागरिकों की हो गई है। वाराणासी से नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे छात्रों का हाल चाल भी लिया है। 

सीएम धामी ने ये भी कहा है कि केंद्र सरकार के ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन व पड़ोसी मुल्कों में फंसे राज्य के नागरिकों को लाने की कोशिशें तेज हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार,बीते दिन शनिवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अलग-अलग स्थानों पर फंसे 27 और छात्रों ने प्रदेश और वतन वापसी की है। 

एक-एक भारतीय नागरिक लायेंगें वापस – सीएम धामी
शुक्रवार तक राज्य के 148 नागरिकों की वापसी हो चुकी थी। इस तरह शनिवार शाम तक 175 लोग उत्तराखंड लौट चुके थे। यूक्रेन और उसकी सीमावर्ती राष्ट्रों में अब भी करीब 124 लोगों के फंसे होने की सूचना है। उनकी सकुशल वापसी के लिए युद्धस्तर पर प्रयास चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *