वामपंथी ताकतें जोशीमठ में कर रही है विरोध : महेंद्र भट्ट

देहरादून : जोशीमठ में उठ रहे विरोध के बवाल के बीच उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वामपंथियों को आड़े हाथो लिया है ,और बयान दिया है की जोशीमठ में जो वामपंथी ताकतें विरोध करने पहुंच रही है वो दिल्ली ,मुंबई और जेएनयू से आ रही हैं। साथ ही महेंद्र भट्ट ने यह भी कहा की ये लोग राहत व बचाव के सरकारी कार्यों मे भी बांधा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा की जब चीन से हम संघर्ष कर रहे थे उस दौरान भी इन वामपंथी लोगों ने राष्ट्रविरोधी नारे लगाए थे।

महेंद्र भट्ट ने एक वीडियो संदेश में यह भी कहा कि उन्होंने किसी स्थानीय निवासी को आंदोलन से रोकने की बात नहीं कही। वह बस स्थानीय लोगों को वामपंथी और राष्ट्रविरोधी विचारधारा से सावधान करना चाहते हैं । भट्ट ने कहा कि यह वामपंथी विचारधारा वाले लोग नहीं चाहते कि देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास के काम हों। लोगों के दिल में चीन संघर्ष के दौरान इनके राष्ट्र विरोधी नारें आज भी मौजूद हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार राहत और पुनर्विस्थापन के लिए स्थानीय नागरिकों से सुझाव ले रही है और उनके अनुरूप ही कार्य कर रही है।