प्राण प्रतिष्ठा के दिन केदारनाथ में भी होगा आयोजन, मौजूद रहेंगे 30 लोग

रुद्रप्रयाग : गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महाउत्सव होने जा रहा है। हर कोई इस पल को पूरे भाव  से जीने की तय्यराइयों में जुटा हुआ है। इस उत्सव को और भव्य बनाने के लिए मय हिमालय की मेरू-सुमेरू पर्वत शृंखलाओं के मध्य स्थित बाबा केदारनाथ में घी के 108 दीपक जलाकर दीपोत्सव को  मनाया जाएगा।

धाम में रह रहे संत स्वामी ललित रामदास महाराज के श्री राम आश्रम में यह उत्सव आयोजित किया जाएगा। राम नाम की धुन के बीच बीच सुंदरकांड और भजन कीर्तन का आयोजन होगा। भंडारा और धाम में मौजूद लोगों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दीपोत्सव के समय धाम में 30 लोग उपस्थित होंगे। संत स्वामी ललित रामदास ने बताया कि वे बीते 13 वर्षो से भगवान राम के दर्शन करते आ रहे है। मान्यता है कि आदिदेव महादेव के ईष्ट भी श्रीराम ही हैं।प्राण प्रतिष्ठा के दिन केदारनाथ में भी होगा कुछ ऐसा आयोजन, मौजूद रहेंगे 30 लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *