कार्बेट टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ सफारी है शुरू,राजाजी पर लगेगी रोक 

देहरादून : उत्तराखंड के कार्बेट टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ सफारी अभी जारी रहेगी मगर राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाईं जानें की खबर है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के एक पत्र के सामने आने के बाद इस मामले में वन मुख्यालय ने रिजर्व पार्कों की स्थिति को साफ़ किया गया है। आपको बतादें कि कॉर्बेट के कोर जोन ढिकाला में पर्यटन गतिविधियों पर कोई असर नहीं होगा। लेकिन राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कुछ औपचारिकताओं को निभाना होगा। रष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने 15 फरवरी को सभी टाइगर रिजर्व के लिए पत्र जारी कर कोर जोन में सफारी प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *