UPSC CSE Result हुआ जारी,जानिए किसने पाया प्रथम स्थान 

आज उन सभी अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है जिन्होंने इस वर्ष यूपीएससी की परीक्षा दी थी क्यूंकि आज सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम जारी हो गया है। यह परिणाम ऑनलाइन जारी हुआ है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और इंटरव्यू में हिस्सा ले चुके थे वो आज अपना परिणाम देख सकते हैं। अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपको बतादें कि इस जारी परिणामों मे श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1हांसिल की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस साल तीनों ही टॉपर लड़कियां बनी हैं। श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। 

ये हैं उत्तीर्ण छात्र-

  • पहला स्थान – श्रुति शर्मा
  • दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
  • तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला
  • चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा
  • पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
  • छठा स्थान – यक्ष चौधरी
  • सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
  • आठवां स्थान – इशिता राठी
  • नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
  • दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *