इस बार की चारधाम यात्रा में इस बार 26 दिनों के अंदर करीब 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बदरीनाथ में चार लाख, केदारनाथ धाम में पौने तीन लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हैं। यात्रा के लिए अब तक 23 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण किया है।बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की जारी रिपोर्ट के अनुसार,चारों धामों में 29 मई तक 12 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। 28 मई देर रात तक चारों धामों में 11 लाख 89 हजार से अधिक श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे।बदरीनाथ धाम कपाट खुलने से अब तक 407378 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। जबकि केदारनाथ में 381006 तीर्थयात्री ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। इसमें 38955 तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचे।
4 धाम यात्रा: 23 लाख रजिस्ट्रेशन और 26 दिन में 12 लाख लोगों ने किए दर्शन

