अच्छी खबर मिल रही है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से बंपर पदों पर भर्तियां होने वाली है। यह भर्ती मेडिकल ऑफिसर के पदों पर होंगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आएगा वो सभी आपने आवेदन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। आप किस तरह कर सकते हैं भर्ती के लिए आवेदन-आवेदन तारीखे –मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 05 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है।
कुल पदों की संख्या-भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 611 निर्धारित की गई है। यह भर्ती मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) ग्रुप बी गैजेटेड के लिए है। आवेदन की संख्या अधिक होने पर आयोग की तरफ से स्क्रीनिंग परीक्षा होगी।
आयु सीमा-आवेदकों की आयु-सीमा 01 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य, ईडब्लूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 105 रुपये, एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों को 65 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने हैं।
बम्पर भर्ती : मेडिकल ऑफिसर की भर्तियां,डेढ़ लाख से अधिक सैलेरी

