RAC टिकट पर राहत,यात्रियों को इस असुविधा से मिली निजात

हरिद्वार: अब से हरिद्वार-देहरादून रूट से गुजरने वाली दो ट्रेनों में वेटिंग या आरएसी टिकट होने पर यात्रियों को न तो ट्रेन में टीटीई के चक्कर लगाने पड़ेंगे और नाही खाली सीट के लिए परेशान होना पड़ेगा। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 15 मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। इसके लिए टीटीई को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।इसके अलावा यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।  हरिद्वार-देहरादून रेलव मार्ग पर काठगोदाम एक्सप्रेस व नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस के यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा।

ट्रेन में सीट के लिए परेशान होने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। अब ट्रेन में खाली बर्थ की जानकारी यात्री को टीटीई के माध्यम से चलती ट्रेन में ही मिल जाएगी। यदि ट्रेन में बर्थ खाली है तो यात्री ऑनलाइन भुगतान करके अपना टिकट बनवा सकेगा। ऑनलाइन भुगतान पेटीएम के माध्यम से किया जा सकेगा। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 15 मशीन उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *