बारिश ने तबाही मचाई हुई है, सभी राज्यों में हाल बेहाल है। उत्तराखंड में लगातार कई दिन बारिश से आज राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में धूप है। वहीं, अगले चार दिन तक प्रदेश में भारी बारिश होने की भी खबर है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में अत्याधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। तीन दिनों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की आशंका है।जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता और सुरक्षा बनाए रखी जाए और आवागमन पर नियंत्रण हो।
इसके अलावा देश में पिछले कई दिनों से हुई बारिश के वजह से कई जगहों पर भूस्खलन और भू-धंसाव हुआ है और इससे रुद्रप्रयाग जिले में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई राष्ट्रीय और राज्य मार्ग बंद हैं, बृहस्पतिवार को 214 मार्ग बंद और अब तक 404 मार्ग बंद हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाया जा रहा है। जल्द ही मार्गों को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

