योगी सरकार ने किया था साढ़े नौ हजार भर्तियों का वादा,नहीं हुआ पूरा

लखनऊ : सरकार के जहां 100 दिन पूरे हो गए है,वहीँ उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने योगी सरकार 2.0 के सौ दिन के कार्यकाल में 9500 युवाओं को जो रोजगार देने का वादा किया गया था उसमें आयोग सौ दिन में 10 फीसदी से भी कम 940 युवाओं को ही चुन पाया है। आपको बतादें कि आयोग ने भर्ती के तीन नए विज्ञापन चलाए थे कि तीन भर्ती परीक्षाएं कराने और चार परीक्षाओं के नतीजे जारी करने का वादा था लेकिन आयोग ने सिर्फ कनिष्ठ सहायक के 535 पदों और आबकारी सिपाही के 405 पदों के ही भर्ती परिणाम को बताया है। 
इसके आलावा 9212 एएनएम भर्ती का कार्य भी अपने समय से नहीं पूरा किया गया है। हालांकि आयोग ने तीन भर्ती परीक्षाओं के आयोजन लक्ष्य की तुलना में पांच परीक्षाएं कराई हैं। इनमें 16 अप्रैल को जेई 2018, आठ मई को एनएनएम मुख्य परीक्षा, 22 मई को मंडी परिषद के नक्शा नवीस एवं रोड रोलर चालक और सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा कराई गई। तीन जुलाई को सहायक बोरिंग टेक्नीशियन की परीक्षाएं भी इसमें सम्मिलित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *