कानपुर : ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पांच अन्य दलों के साथ मिलकर वह अपना मोर्चा बनाएंगे, और पूरी तयारी के साथ चुनाव लड़ेंगे। इस गठबंधन की आधिकारिक घोषणा कल 12 दिसंबर को कानपुर में होने वाले वंचित शोषित सम्मेलन में की जाएगी। कानपुर से पहले असदुद्दीन ओवैसी यह वंचित शोषित सम्मलेन यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, उतरौला, बारांबकी, गाजियाबाद , मुरादाबाद, संभल और मुजफ्फरनगर में भी कर चुके हैं।
एआईएमआईएम यूपी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बताया कि , हमारी पार्टी प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. और गठबंधन में शामिल अन्य पार्टियां 303 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही सभी विधानसभा सीटों के उम्मीदवार भी जल्द ही फाइनल जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर महीने की ओवैसी की यूपी में की रैलियों के बारें में जानकारी दी। 12 दिसंबर को कानपुर में, 18 दिसंबर को बिजनौर में, 25 दिसंबर को फिरोजाबाद और 1 जनवरी को सहारनपुर की जनता को संबोधित करेंगे।बता दें, अभी तक ओवैसी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाले भागीदारी मोर्चा में शामिल थे. लेकिन ओपी राजभर की पार्टी ने अभी हाल ही में समाज़वादीपार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है। अब कल की रैली में अन्य पांच दलों के नाम भी पता चल जायेंगे।

