कोविड-19 के मामलों में गिरावट देखते हुए यूपी मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश कोरोना कर्फ्यू को रविवार पर भी बंदिश को हटा दिया है। आपको बतादें चली आ रही प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त करने के आदेश यूपी मुख्यमंत्री ने आज दे दिए हैं। आज उन्होंने कहा है कि अब से सभी शहरों/बाजारों/उद्योगों/कारखानों में, कोविड काल से पूर्व में प्रभावी रही साप्ताहिक बंदी की तिथि पर अवकाश लागू किया जाए। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने अन्य दिशा निर्देेश भी लागू कर दिए हैं।
प्रदेश में अभी तक कोरोना पर काबू पाने के लिए एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति सुचारू रूप से किया गया है। प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 01 लाख 69 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है, तो 06 करोड़ 24 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। 05 करोड़ 26 लाख से अधिक प्रदेशवासियों ने कम से कम वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है, जबकि टीके की दोनों डोज प्राप्त करने वालों की संख्या जल्द ही एक करोड़ के पार हो जाएगी।
कोरोना की दूसरी लहर पर अब काफी काबू पा लिया गया है। अब लोग पहले जैसा सामान्य महसूस भी कर रहे हैं। आज प्रदेश के 15 जनपदों (अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, बस्ती, देवरिया फर्रुखाबाद, हमीरपुर,हरदोई, हाथरस, कासगंज, महोबा, मिर्जापुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती और शामली) में कोविड का एक भी संक्रमित नहीं मिला है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, अगर बात करें पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। विगत 24 घंटे में हुई 02 लाख 33 हजार 350 सैम्पल की टेस्टिंग में 58 जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं है।
यूपी में तेज़ी से कंट्रोल में आये मामलों की बड़ी वजह ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट माना जा रहा है। बीते 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 23 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 85 हजार 877 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य, नगर विकास एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आवश्यकता के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दें।

