यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का हुआ आग़ाज़,पीएम मोदी ने बटन दबाकर की शुरुआत 

लखनऊ : आज शुक्रवार को यूपी में तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का आगाज़ हुआ है आयोजन के लिए लखनऊ पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं,रिमोट का बटन दबाकर कार्यक्रम कापीएम द्वारा शुभारंभ हुआ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में बताया कि इस इंवेस्टर्स समिट में 29 लाख 92 हजार करोड़ के 18643 एमओयू साइन हो चुके हैं और साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक तरफ डबल इंजन सरकार का इरादा और दूसरी तरफ संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश, इससे बेहतर साझेदारी क्या होगी। 

उन्होंने ये भी कहा कि वो दिन दूर नहीं जब यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे  हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा यहां सरकारी सोच और अप्रोच में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को लेकर सार्थक बदलाव आया है। आज यूपी एक आशा… एक उम्मीद बनकर उभरा है। समिट में पहुंचे,ज्यूरिख एयरपोर्ट आफ एशिया के सीईओ डेनियल बर्चर ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश के विकास के लिए नई संभावनाएं खोलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *