शिक्षा विभाग में हुए ताबड़तोड़ तबादले,किसे मिली जगह पढ़िए खबर 

प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में कई अधिकारियों के तबादले हुए हैं। उप शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत 12 अधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनाती मिली है इसके अलावा सचिव शिक्षा रविनाथ रमन ने इस संबंध में सूचना दी है। आदेश जारी किए हैं।

आदेश के मुताबिक़, अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा पौड़ी महावीर सिंह बिष्ट को इसी पद पर निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार पद मिला है और साथ ही अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं अजय नौडियाल को अपर शिक्षा निदेशक सीमेट का अतिरिक्त प्रभार मिला है इसके अलावा प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेशरी कुमार गुप्ता को प्रभारी प्राचार्य डायट रुड़की का अतिरिक्त प्रभार मिला है। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत जितेंद्र सक्सेना को विभिन्न योजनाओं के संचालन के लिए उप राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान के पद संबद्ध किया गया। उप निदेशक एवं प्रभारी प्राचार्य डायट रुड़की दिनेश लाल शाह को अग्रिम आदेशों तक उप निदेशक एससीईआरटी के पद संबद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *