गाँधी जयंती पर बोले यूपी सीएम योगी-अगर एक ही स्कूल में पढ़ रहीं दो बहनें तो एक की फीस हो माफ़

 लखनऊ : यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बालिकाओं की शिक्षा को अहम् बताते हुए उनके शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। जिसके लिए आज उन्होंने आज कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना होगा। यूपी मुखिया ने कहा है कि निजी स्कूलों में दो बहनें एक साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ हो। अगर निजी स्कूल ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधित विभाग एक छात्रा की फीस का प्रबंध करे। इसके लिए जिला स्तर पर नोडल अफसर बनाए जाएं।
गांधी जयंती के मौके पर आज लोकभवन में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी ने ये बात कही।  एक लाख 51 हजार छात्रों के अकाउंट में छात्रवृत्ति भेजी गई । इस दौरान उन्होंने 30 नवंबर तक सभी पात्र छात्रों को मिशन मोड में छात्रवृत्ति वितरण का काम पूरा करने का सख्त निर्देश भी दिया है। उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज देश के दो महान योद्धाओं का जन्मदिन है। मैं गांधी जी और शास्त्री जी को नमन करता हूं। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद करवाया। 2014 में दो अक्तूबर को ही स्वच्छ भारत मिशन का प्रारंभ किया गया था। यह इस मिशन का ही परिणाम है कि हमने इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर 99 प्रतिशत तक काबू पा लिया है।आज राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप काम होने से तेजी से विकास हो रहा है।प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *