उत्तराखंड विधानसभा सत्र के चलते आज तदर्थ नियुक्ति की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में विधानसभा की तरफ कुछ किया और इसी समय शिक्षकों को पुलिस ने रिस्पना पुल के निकट रोकने की कोशिश भी की है। बेरीकेडिंग लगाकर रोक दिया गया है। अतिथि शिक्षक संघ के सदस्य सड़क पर ही धरने पर बैठे हैं। शिक्षकों ने कहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं पूरी हुईं तो वे धरने पर ही बैठे रहेंगे।
विधानसभा सत्र: आज अतिथि शिक्षकों ने विधानसभा का किया कूच

