लखीमपुर में हुई हिंसा पर सियासत तेज़,अखिलेश यादव प्रियंका गाँधी हिरासत में

 कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को जो हिंसा हुई है उसमें आठ लोगों के मरने की खबर सामने आयी है। उत्तर प्रदेश में हिंसाओं का आतंक सा फैल गया है। सियासी उबाल के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने के लिए निकलीं लेकिन उन्हें सीतापुर के हरगांव में पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था। लखनऊ में भी आज धरने पर बैठे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसान मारे गए हैं जिसके बाद अब उन चारों किसानों का शव रखकर प्रदर्शनकारी किसानों ने चक्का जाम कर दिया है। 

किसानों का कहना है कि मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त किया जाए, मंत्री के पुत्र की गिरफ्तारी हो और सरकार मृतकों के परिजनों को दो-दो करोड़ का मुआवजा दिया जाए ऐसी मांग किसानों द्वारा की जा रही है। निधासन में पत्रकार कश्यप का शव भी रखकर हंगामा हो रहा है। आपको बतादें कि प्रियंका गांधी का झाड़ू लगाता वीडियो सामने आया है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने भी वो वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि, ‘गिरफ्तारी के दौरान ‘हवालात’ में झाड़ू लगाती हुई इंदिरा गांधी की पोती और ‘राक्षसों’ का वध करने वाली आदि शक्ति प्रियंका गांधी।’ लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद तमाम विपक्षी दल उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना कर रहे हैं। ऐसे ही नेता हैं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला जिन्होंने ट्वीट किया है और लिखा है कि “उत्तर प्रदेश नया जम्मू कश्मीर है,पता हो कि लखीमपुर के लिए निकलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रास्ते में ही रोक लिया गया था। इस वक्त उन्हें जिस गेस्ट हाउस में रखा गया है, वहां वह झाड़ू लगाती नजर आईं हैं। इस वीडियों पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रया लगातार जारी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पुलिस को चकमा दे कर लखीमपुर खीरी के लिये घर से निकले। वहीं अखिलेश यादव अपने घर के बाहर धरने पर बैठे, उनके साथ रामगोपाल यादव भी मौजूद हैं। कांग्रेस के अनुसार उनके नेता प्रमोद तिवारी और सलमान खुर्शीद को भी हाउस अरेस्ट किया गया। दूसरी तरफ गौतमपल्ली में पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। गाड़ी में आग किसने लगाईं है ये अभी जानकारी नहीं मिल सकीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *